कुमाऊँ

संयुक्त कर्मचारी महासंघ ने की बैठक

नैनीताल। संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं मंडल विकास निगम की बैठक महासंघ अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी की अध्यक्षता में शनिवार को निगम मुख्यालय

में एक बैठक आयोजित की गई।

गुरुरानी ने कहा कि 22 अगस्त को ऋषिकेश में दोनों निगम  कर्मचारी महासंघ  कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम का गठन करेंगे। तथा प्रतिनिधिमंडल ने कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक विनीत तोमर से मुलाकात कर संविदा कर्मचारियों के वेतन बढ़ाए जाने की मांग को रखा।

यह भी पढ़ें 👉  मां नंदा-सुनंदा लौटी अपने ससुराल,मां के जयकारों से गुंजायमान हुई सरोवर नगरी,24 कैरेट शुद्ध सोने की गहनों से हुआ मां का श्रृंगार

इस दौरान संयोजक दिनेश सांगुडी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कंचन चंदोला, पीतांबर दुमका गौतम कुमार आदि मौजूद रहे।

To Top

You cannot copy content of this page