कुमाऊँ

हर घर तिरंगा अभियान के तहत नगर पालिका ने सभी वार्डों में वितरित किए तिरंगे

नैनीताल। आजादी के 75 वे वर्षगांठ के तहत स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत नगर पालिका ने सभी वार्डों में तिरंगे वितरित किए हैं।

शुक्रवार को पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार वर्मा प्रभारी प्रशासनिक अधिकारी शिवराज नेगी द्वारा से सभासदों को तिरंगे वितरित किए।

अशोक कुमार ने बताया कि सभी 18 सभासदों को स्वतंत्रता दिवस पर हरो में तिरंगा लगाने के लिए तिरंगे वितरित किए है। उंन्होने बताया कि सभी सभासद अपने वार्डो के लोगो को तिरंगा वितरित कर्रेंगे। अभी तक कुल तीन हजार तिरंगे वितरित किए जा चुके है,और आगे भी वितरित किए जाएंगे। तथा पांच हजार तिरंगे स्वयं सहायता समूह द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे है।

यह भी पढ़ें 👉  पितृपक्ष प्रारंभ: तर्पण व पिंडदान की पूरी कहानी ज्योतिषाचार्य डॉ.मंजू जोशी की जुबानी

इस दौरान सभासद मोहन नेगी,कैलाश रौतेला,ईश्वर बहुगुणा, मो फारूक,सूरज चौहान,मोहन चिलवाल,सुनील मेहरा,विकास जोशी आदि मौजूद रहे।

To Top

You cannot copy content of this page