राजनीति

हेम आर्य के नेतृत्व में आप पार्टी ने यूकेएसएससी भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच की करी मांग

नैनीताल। आम आदमी पार्टी प्रदेश संगठन सचिव हेम आर्य के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को यूकेएसएससी भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा है।

प्रदेश संगठन सचिव हेम आर्य ने कहा कि भाजपा सरकार महंगाई व बेरोजगरी और अब भ्र्ष्टाचार भी अपनी चरम सीमा पर पहूंच चुका है। युवा आए दिन सड़को पर उतर कर रोजगार की मांग कर रहे है। लेकिन भ्र्ष्टाचार में लिप्त सरकार को कोई फर्क नही पड़ रहा है।आर्य ने कहा कि यूकेएसएससी भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच होनी चाहिए,अन्यथा आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सड़को पर उतर कर धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे।साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी बेरोजगारों के साथ है।

यह भी पढ़ें 👉  पीएम मोदी के जन्मदिवस पर केक काटकर चलाया स्वच्छता अभियान

इस दौरान चंद्रशेखर पांडे,मंजू तिवारी,गोविंद सिंह, पंकज अधिकारी,गोविंद सिंह बिष्ट,रवि,राजीव पाठक, गोपाल सिंह बिष्ट,विमला बिष्ट,देवेंद्र कुमार टम्टा आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

To Top

You cannot copy content of this page