क्राइम

रानीखेत निवासी भीमताल में बीटेक के छात्र की दो दिन बाद मिली लाश


भीमताल बीटेक के छात्र की बीते रोज अल्मोड़ा झूला देवी मंदिर के समीप करीब 150 फिट गहरी खाई में लाश मिलने से हड़कंप मच गया।
पुलिस के अनुसार दाड़िमखोला, भगतोला, तहसील सोमेश्वर निवासी महेंद्र सिंह नयाल का 22 वर्षीय पुत्र रोहित नयाल भीमताल में बीटेक की पढ़ाई कर राह था। तथा वर्तमान में मृतक के परिजन रानीखेत जरूरी बाजार में रहते है। बीते दो दिनों से मृतक रोहित घर से गायब था तो परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी और सभी सोमवार को उसकी स्कूटी झूलादेवी मंदिर के समीप लावारिस अवस्था में पड़ी मिली तो पुलिस ने वहीं आसपास खोजबीन शुरू कर दी तभी 150 मीटर गहरी खाई में रोहित का शव बरामद हुआ। वही मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है वहीं पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मौत का कारण मृतक द्वारा खाई में छलांग लगाया जाना प्रतीत हो रहा है। बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  राहुल जोशी बने सेवा पखवाड़ा मंडल संयोजक
To Top

You cannot copy content of this page