धर्म-संस्कृति

लेक सिटी के दो दिवसीय हरेला महोत्सव का समापन

नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा क्रिस्ट इंटर कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय हरेला महोत्सव का रविवार को समापन हुआ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि एसडीएम प्रमोद कुमार ने कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हरेला महोत्सव पहाड़ की सांस्कृतिक धरोहर है। उन्होंने कहा हरेले का उत्सव प्रदेश के अलावा बाहर तक भी पहुंचाना होगा, ताकि पहाड़ की संस्कृति से देश विदेश के लोग भी रूबरू हो सकें।समापन अवसर पर हरेला महोत्सव में भाग ले रही डेढ़ सौ महिलाओं को क्लब द्वारा  पूरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।कार्यक्रम के दौरान, मां पाषाण देवी महिला समूह, नैनी महिला जागृति संस्था, शेर का डांडा महिला समूह, सात नम्बर महिला समूह, बुरांश समूह, मां जगदम्बा समूह, हाट कालिका समूह, नैनी महिला एवम बाल विकास समिति, जै वैष्णव समूह अयारपाटा, दूनागिरी महिला समूह की डेढ़ सौ से अधिक महिला कलाकारों ने प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर समाज सेवी सन्तोष साह, डा हिमांशु पाण्डे आदि मौजूद रहे।आगे पढ़ें….

यह भी पढ़ें 👉  लेक सिटी क्लब का रंगो उत्सव कार्यक्रम 22 सितंबर को

कार्यक्रम को सफल बनाने में ज्योति ढौंडियाल, सचिव दीपा पाण्डे,कविता त्रिपाठी, रानी शाह, डा प्रगति जैन, दीपिका बिनवाल, कंचन जोशी, प्रेमा अधिकारी, रमा भट्ट, हेमा भट्ट, गीता साह, अमिता साह, जीवन्ती भट्ट, सीमा सेठ, विनीता पांडे, रेखा पंत के मार्गदर्शन में  कार्यक्रम के सफल आयोजन में रेखा जोशी, सरिता त्रिपाठी, नीरू साह, ज्योति वर्मा, जया वर्मा, संगीता श्रीवास्तव, रेखा पंत, आभा साह, तन्नू सिंह, दया कुंवर, कविता जोशी, तनप्रीत आदि द्वारा योगदान दिया।संचालन दीपा पाण्डे, प्रगति जैन एवम ज्योति ढोंडियाल, द्वारा किया गया।

To Top

You cannot copy content of this page