दुर्घटना

पर्यावरण मित्रों ने दी मृतक राजेश व रोहित जनोटा को श्रद्धांजलि


नैनीताल। नगर पालिका में कार्यरत राजेश व रोहित जनोटा के आकस्मिक निधन पर देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ नैनीताल के पदाधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा शोक व्यक्त किया गया।
बता दे कि बीते रोज गुरुवार को नगर पालिका कर्मचारी रोहित जनोटा व आज शनिवार को नैनीझील में डूबने से राजेश का निधन हो गया था जिसके बाद देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ नैनीताल के पदाधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा नगर पालिका प्रांगण में शोक व्यक्त किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मंगलवार से पितृपक्ष प्रारंभ दो अक्टूबर कृष्ण पक्ष की अमावस्या को विसर्जन:ज्योतिषाचार्य डॉ.मंजू जोशी

वही महासचिव सोनू सहदेव ने बताया कि दोनों ही कर्मचारी अपने काम को लेकर काफी ईमानदार थे उनके निधन से पालिका सहित देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ को गहरा आघात पहुँचा है, भगवान दोनो मृतको की आत्मा को शांति प्रदान करे।

To Top

You cannot copy content of this page