कुमाऊँ

बेतालघाट व गरमपानी में मनाया गया राज्य स्थापना दिवस,शहीदों को दी श्रद्धांजलि

बेतालघाट: बेतालघाट व गरमपानी मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम के साथ उत्तराखंड राज्य का स्थापना दिवस मनाया। साथ ही शहीद आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

बेतालघाट मंडल में मंडल अध्यक्ष प्रताप बोहरा के नेतृत्व ने सभी कार्यकर्ताओं ने राज्य स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर भाजपा मंडल कार्यालय में मुख्य अतिथि अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रकाश आर्य व विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ कार्यकर्ता मोहन बिष्ट उपस्थित रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने अथितियों का स्वागत किया ।

इसी के साथ अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रकाश आर्य ने बताया कि भारत के पर्वतीय राज्य उत्तराखंड का गठन 9 नवंबर 2000 को भारत के 27 वें राज्य के तौर पर किया गया था और प्रतिवर्ष 9 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस मनाया जाता है।अलग राज्य होने से पूर्व उत्तराखंड राज्य उत्तरप्रदेश के साथ जुड़ा हुआ था।उत्तराखंड का गठन उत्तर प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी भाग से कई जिलों और हिमालय पर्वत श्रृंखला के एक हिस्से को मिलाकर किया गया। साथ ही उन्होंने कहा कि कहा कि लंबे आंदोलनों और शहादत‌ के बाद यह राज्य प्राप्त‌ हुआ है और शहीदों के सपनों के अनूरूप राज्य बनाने के लिए अभी बहुत कार्य‌ करने हैं। वही शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इसी के साथ वक्ताओं ने भाजपा द्वारा राज्य हित में किए गए जनकल्याणकारी योजनाओं के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस अवसर पर समस्त कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई और आंदोलन में शहीद सभी आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की ।

यह भी पढ़ें 👉  एक देश एक चुनाव केवल ध्यान भटकाने का भाजपाई मुद्दा:नेताप्रतिपक्ष यशपाल आर्य

वहीं गरमपानी मंडल कार्यालय ने भी मंडल अध्यक्ष रमेश सुयाल के नेतृत्व ने भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ राज्य स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भावना मेहरा व सुधांशु जोशी उपस्थित रहे।

कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथियों को सॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया साथ ही वक्ताओं ने राज्य हित में किए गए जनकल्याणकारी योजनाओं के विषय में जानकारी दी।

महामंत्री देवेंद्र सिंह बोरा उपाध्यक्ष नीरज बिष्ट युवा मोर्चा अध्यक्ष नरेंद्र बिष्ट अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष भुवन चंद सोहन सिंह बिष्ट भगवत सिंह योगेश ढोडियाल दामोदर जोशी आदि लोगों ने मिष्ठान वितरण कर उत्तराखंड का 22 स्थापना दिवस मनाया

इसी के साथ बेतालघाट व गरमपानी मंडल में कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांट कर राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर बेतालघाट मंडल से महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष चंपा जलाल, मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष मनोज पड़लिया, मंडल उपाध्यक्ष विजय कुमार, मंडल महामंत्री राजेंद्र जैडा, अनीता बोहरा, सीमा बोहरा, नंदी खुल्बे, किशन बुधोडी, मदवानंद बोहरा, भगवत सिंह बोहरा, दीपक रिखाड़ी, प्रेम प्रकाश सिंह, प्रवीण पड़लिया, अखिलेश कुमार, दिनेश चमकनी, लक्ष्मण मेहरा, गोपाल मेहरा, धीरज मेहरा , गरमपानी मंडल में महामंत्री देवेंद्र बोहरा, मंडल उपाध्यक्ष नीरज बिष्ट, युवा मोर्चा अध्यक्ष नरेंद्र बिष्ट, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष भुवन चंद, सोहन सिंह बिष्ट, भगवत सिंह, योगेश ढोडियाल, दामोदर जोशी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

To Top

You cannot copy content of this page