कुमाऊँ

ट्रेड लाइसेंस शुल्क जमा होना शुरू,पालिका की आय में सालाना 50 लाख से अधिक की होगी बढ़ोतरी

नैनीताल। व्यापारियों के कुछ दिन तक चले विरोध के बाद नगर पालिका द्वारा ट्रेड लाइसेंस शुल्क का गजट नोटिफिकेशन जारी करने के बाद कई व्यवसायियों द्वारा शुल्क जमा करना भी शुरू कर दिया है।अब तक 15 व्यवसायियों द्वारा लाइसेंस शुल्क के तौर पर करीब लाख से अधिक की राशि जमा करा दी गयी है।आगे पढ़ें

बता दे कि बीते वर्ष से ही नगर पालिका विभिन्न व्यवसायों को ट्रेड लाइसेंस के दायरे में लाने की कवायद में जुटी है। बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास होने के बाद पालिका ने इसे गजट नोटिफिकेशन को भेजा तो व्यापारी भी विरोध में उतर आए थे। मगर लंबे विरोध के बाद लाइसेंस शुल्क वसूली की शर्तो में बदलाव का आश्वासन देने के बाद व्यापरियों ने विरोध वापस लिया था। ईधर गजट नोटिफिकेशन के बाद अब पालिका ने इसे धरातल पर उतारने की कवायद तेज कर दी है।आगे पढ़ें

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल बैंक के सहयोग से रामलीला मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रमो का विधायक सरिता ने किया उद्धाटन

अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल ने बताया कि शुल्क वसूली से पूर्व विभिन्न व्यवसायों को अलग-अलग श्रेणी में विभाजित किया जाएगा। जिसके लिए सर्वे कर होटल रेस्टोरेंट व अन्य व्यवसाय से जुड़े आकड़े एकत्रित किये जायेंगे। कहा कि सर्वे के लिए निजी संस्था से करार करने की तैयारी की जा रही है। जल्द सर्वे करवाने के बाद शुल्क वसूली का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।जिसके बाद से पालिका को सालाना 50 लाख से अधिक की आय होगी। कहा कि ट्रेड लाइसेंस शुल्क का गजट नोटिफिकेशन जारी होने के बाद लोगों द्वारा शुल्क जमा करना शुरू कर दिया है।कहा कि सभी लोगो को शुल्क जमा करना होगा और सभी व्यापारियों की राय लेकर इससे होने वाली आय को नगर के विकास कार्य में खर्च किया जाएगा।

To Top

You cannot copy content of this page