कुमाऊँ

गुनगुनी धूप के बीच पर्यटको ने लिया नैनीझील में नौकायन का आनंद

नैनीताल। दीपावली के बाद गुजराती सीजन भी खत्म हो जाता है, जिसके चलते 20 दिसंबर तक केवल वीकेंड पर ही सैलानी नैनीताल पहुंचते हैं।जिसके चलते  स्थानीय व्यापारियों को भी शनिवार और रविवार का बेसब्री से इंतजार रहता है

रविवार को सुबह से ही सरोवर नगरी में गुनगुनी धूप के बीच सैलानियों ने विश्व विख्यात नैनी झील में नौकायन का लुत्फ उठाया। साथ ही पंत पार्क फड़ बाजार भोटिया बाजार,मॉल रोड, बड़ा बाजार से गर्म कपड़ों की खरीदारी भी की। वही नैना पिक,सूखाताल सुसाइड पॉइंट,सरियताल,हिमालय दर्शन आदि दार्शनिक स्थलों में सैलानियों ने नैसर्गिक सुंदरता को अपने कैमरों में कैद किया।

वही नगर में ठंड का प्रकोप भी काफी बढ़ने लगा है। जिसके चलते अब लोग गर्म कपड़ों के साथ-साथ घरों में हीटर का सहारा भी ले रहे है। बढ़ती ठंड के चलते दुकानदार भी शाम को जल्द ही अपने घरों को लौट जा रहे हैं। और रात 10 बजे तक बाजार में सन्नाटा होने लगा है। रविवार को भी दिन भर गुनगुनी धूप खिली रही जिसके चलते ठंड का एहसास कम हुआ तो शाम होते-होते ठंड का असर बढ़ने लगा और देर रात तक ठंड अपनी चरम सीमा पर पहुंच चुकी थी। 

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा की राजनीति सबसे निम्न स्तर की:नेताप्रतिपक्ष यशपाल आर्य

होटल कारोबारियों का कहना है कि 20 दिसंबर के बाद क्रिसमस व नए साल का जश्न मनाने के लिए भारी संख्या में सैलानी नैनीताल पहुंचने लगते हैं। कहा कि इस वर्ष क्रिसमस व नए साल पर भारी संख्या में सैलानी नैनीताल पहुंच सकते हैं।

To Top

You cannot copy content of this page