चुनाव

फिर बड़ा कांग्रेस का कुनबा खैरना-गरमपानी में संजीव ने निकाली रैली, दर्जनों लोगों ने थामा कांग्रेस का हाथ

गरमपानी: उत्तराखंड में 14 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने जा रहे हैं जिसकी उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। वहीं सभी राजनीतिक दल भी पूरे दम खम से चुनाव प्रचार प्रसार में जुटे हुए है।

इसी क्रम में नैनीताल विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी संजीव आर्य का चुनाव प्रचार अभियान अपने चरम में पहुंच चुका है। वहीं गुरुवार को सिमलखा में प्रचार अभियान चलाया और कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। जिसके बाद खैरना गरमपानी बाजार क्षेत्र में रैली निकाली गई। इस दौरान रैली में 500 से अधिक समर्थक मौजूद रहे साथ ही 150 से अधिक लोगो ने कांग्रेस की सदस्यता ली।

इस दौरान विधायक प्रत्याशी संजीव आर्य द्वारा गरमपानी के भाजपा मण्डल कार्यलय में जा कर अपने लिए वोट मांगे।

यह भी पढ़ें 👉  6 अक्टूबर को लेकसिटी हैप्पी होम डांडिया नाइट की रहेगी धूम

वहीं संजीव आर्य ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि इन 15 दिनों के भीतर कार्यकर्ताओ द्वारा अथक मेहनत की गई, भारी बारिश तथा बर्फबारी के चलते भी कार्यकर्ताओं द्वारा उनके लिए गांव जा कर मतदान की अपील की गई है,

साथ ही समर्थकों ने संजीव आर्य को कन्धों में उठा कर कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की।

वही इस दौरान जिला पंचायत सदयस्य अंकित साह, ब्लॉक अध्यक्ष जे डी कत्युरा, जंग बहादुर मेहरा, युवा अध्यक्ष अजय पनौरा, त्रिभुवन पाठक, भरत रमोला, जीवन नेगी, पुष्कर सिंह, तरुण काण्डपाल, कन्नू गोस्वामी, राजेन्द्र नैनवाल, चन्दन नैनवाल, बची राम, राजेन्द्र प्रसाद त्रिपाठी, ललित मोहन इत्यादि लोग मौजूद रहे।

To Top

You cannot copy content of this page