चुनाव

उपचुनाव में दोनों सीटों पर मिली जीत से कांग्रेसी गदगद,यूथ कांग्रेस ने किया मिष्ठान वितरण

नैनीताल। लोकसभा चुनाव में पांचों सीटों पर मिली पराजय के बाद प्रदेश की मंगलौर व बद्रीनाथ सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस को दोनों सीटों पर मिली जीत के बाद कार्यकर्ताओ में जोश भर आया है।जिसके बाद अब आने वाले निकाय चुनाव में भी कांग्रेस को इसका काफी लाभ मिल सकता है।वही नगर पालिका के निवर्तमान पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी,पीसीसी सदस्य गोपाल सिंह बिष्ट सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जीत का श्रेय केंद्रीय नेतृत्व,प्रदेश नेतृत्व सहित कार्यकर्ताओ व जनता को दिया है।आगे पढ़ें….

यह भी पढ़ें 👉  विधायक सरिता ने किया मेला क्षेत्र का निरीक्षण अधिकारियों को दिए निर्देश

वही जीत की घोषणा के बाद यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यवश सिदार्थ टंडन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शनिवार को मल्लीताल पंत पार्क में मिष्ठान वितरण किया गया।इस दौरान नगर अध्यक्ष संजय कुमार,निवर्तमान सभासद पुष्कर बोरा,कैलाश भट्ट, रविंद प्रताप,नवीन बिष्ट,राकेश वर्मा,प्रेम, कुलदीप यादव,शौरव,शिव रौतेला आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

To Top

You cannot copy content of this page