चुनाव

दल बदलुओ को नैनीताल की जनता देगी करार जबाब:मुख्यमंत्री पीआरओ दिनेश आर्य


नैनीताल। विधानसभा सीट से भाजपा के प्रबल दावेदार मुख्यमंत्री के जनसंपर्क अधिकारी दिनेश आर्य ने बताया कि 2022 में नैनीताल विधानसभा की जनता दल बदलुओ को करारा जबाब देने जा रही है।उंन्होने कहा कि अगर पार्टी उनको टिकट देती है तो वे एक बार फिर से नैनीताल सीट पर भाजपा का झंडा फहराने का काम करेंगे। आगे उंन्होने कहा कि दल बदल के चलते नैनीताल की जनता में भारी आक्रोश है। इसलिए जनता 2022 में दल बदलुओ को नकारने वाली है।
दिनेश आर्य ने कहा कि पीएम मोदी व राज्य के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के विकास की नीतियों के चलते जनता एक बार फिर से उत्तराखंड में भाजपा की सरकार बनाने जा रही है।

To Top

You cannot copy content of this page