कुमाऊँ

गौ कथा का आयोजन व्यासपीठ सीता शरण महाराज ने गौ कथा पर दिए प्रवचन


नैनीताल।भारतीय गौ क्रांति मंच के सहयोग से गौ कथा का आयोजन मल्लीताल स्थित गोवर्धन कीर्तन हाल सेवा समिति में हुआ। जिसमें व्यासपीठ सीता शरण महाराज ने गौ कथा पर प्रवचन देते हुए कहा कि श्राद्ध पक्ष में यह गौ कथा पितरों की आत्मा को तृप्त करेगी। गौमाता के पूंछ से ही पितरों का तर्पण होता है। जो पिंड बनाए जाते हैं वह भी जब गौ माता खाती है तभी पितृ तृप्त होते हैं यानी उन्हें प्रत्यक्ष रूप में मिलता है। यह पवित्र पावनी गौ कथा की प्रेरणा मां नयना देवी में ही को है क्योंकि गौ कथा आंखों को खोलने वाली है वह आंखें मां नयना देवी ने ही प्रदान की है।  

महाराज ने गौ कथा का प्रसंग सुनाते हुए कहा जब सारे वानर सीता की खोज में गए सभी ने अपने अपने बल का वर्णन किया और हनुमान महाराज सुन्न बैठे रहे उनको जामवंत ने जगाया। वही काम नैनीताल में गौ कथा करेगी यानी सबको जगाएगी । परम पूज्य गौ गंगा कृपाकांशी गोपाल मणि का महा अभियान गौ माता को राष्ट्रमाता बनाने का है।आप सभी भी इस अभियान में सम्मिलित हो । कहा कि मां को उसका भारत में वास्तविक सम्मान मिलना ही चाहिए इस अभियान में पूरा भारतीय गौ क्रांति मंच राष्ट्रव्यापी अभियान चला रहा है। कथा का संचालन कुमाऊं प्रभारी विशंभर दयाल पांडे ने किया। 

यह भी पढ़ें 👉  पितृपक्ष प्रारंभ: तर्पण व पिंडदान की पूरी कहानी ज्योतिषाचार्य डॉ.मंजू जोशी की जुबानी

इस दौरान मुख्य यजमान जय किशन कांडपाल उनकी पत्नी नीमा कांडपाल थे । इस मौके पर हेमा, गीता ,कमला, नंदा देवी ,जानकी बिष्ट, अंजली चौधरी, पुष्पा मेलकानी, हर्ष जलाल, तुलसी, जया , विजय भट्ट, भावना रावत आदि शामिल थे। गौ कथा का शुभारंभ डॉ सरस्वती खेतवाल, कैलाश सुयाल , रश्मि शर्मा व कृष्ण चंद शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया।

To Top

You cannot copy content of this page