धर्म-संस्कृति

बेतालघाट और आस पास के क्षेत्रों में रही होली की धूम

बेतालघाट: बेतालघाट और आस पास के क्षेत्रों में रंग पर्व छलड़ी हर्षोल्लास रंगों की बौछार और आपसी भाईचारे के साथ मनाई गई। क्षेत्र में होल्यारों ने ढोलक की थाप पर रंगों के साथ होली के गीतों से समां बाधा।

एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा महापर्व की शुभकामनाएं दी साथ ही होल्यारों के दल तथा बुजुर्गों ने होली गायन से आर्शीवाद दिया।

महिलाओं तथा पुरुषों की टोली ने घर घर जाकर होली गायन किया। बुजुर्गों ने आर्शीवचन दिए। बरस दीवाली….बरसे फाग… जो नर जीवै…खेले फाग….गायन पर लोग खूब थिरके।

वहीं भवाली में आप नेता हेम चन्द्र आर्य के आवास पर बैठकी होली का आयोजन किया गया। इस दौरान होल्यारों ने होली के गीतों से जमकर समां बांधा। वहीं आप नेता हेम चन्द्र आर्य ने सभी को होली की शुभकामनाएं दी।

यह भी पढ़ें 👉  मां नंदा-सुनंदा लौटी अपने ससुराल,मां के जयकारों से गुंजायमान हुई सरोवर नगरी,24 कैरेट शुद्ध सोने की गहनों से हुआ मां का श्रृंगार

बेतालघाट में बेतालेश्वर सेवा समिति के अध्यक्ष राहुल अरोरा द्वारा भद्रगढ़ी तोराड़ में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें क्षेत्र के बड़े बच्चे बुजुर्ग युवा पहुंचे और होली गीतों पर जमकर थिरके।

गरमपानी में भी स्थानीय निवासियों ने धूम धाम से होली का त्यौहार मनाया। एक दूजे को अबीर गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी। इस दौरान कन्नू गोस्वामी, कैलाश सिंह, नितिन सिंह, मनीष वर्मा, हरेन्द्र सिंह प्रधान पति तल्ला बर्धौ, हिमांशु जोशी, रक्षित साह, महेंद्र सिंह, नवीन सिंह, राम सिंह आदि मौजूद रहे।

To Top

You cannot copy content of this page