राजनीति

कांग्रेस का नारा बेटी हु लड़ सकती हूं का फायदा ले गयी सरिता


बेतालघाट। बीते 10 मार्च उत्तराखंड में प्रत्याशियों के राजनैतिक भविष्य का फैसला हो चुका है और एक बार फिर से भाजपा पूर्ण बहुमत से प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है।
वही नैनीताल विधानसभा सीट पर कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुई सरिता आर्य और भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए संजीव आर्य के बीच मुख्य रूप से मुकाबला हुवा था। लेकिन सरिता आर्य मतगणना के दौरान शुरू से अंत तक बढ़त बनाए रखी थी और  7890 मतों से संजीव आर्य को पराजित कर दिया।
बता दे कि कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का नारा लड़की हु लड़ सकती हूं का फायदा पूरी तरह से भाजपा प्रत्याशी सरिता आर्य को मिल गया। वही भजापा में शामिल होने के बाद सरिता ने कहा था कि कांग्रेस में महिलाओं की अनदेखी की जा रही है इसलिए वे भजापा में शामिल हुई है। और यही मुद्दा उंन्होने जनता के बीच रखा और इसका फायदा भी उनको मिल गया।

यह भी पढ़ें 👉  ऑल सेंट्स कॉलेज में इंटर स्कूल गर्ल्स बास्केट बॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ
To Top

You cannot copy content of this page