धर्म-संस्कृति

एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था की बहनों ने सैनिको व पुलिसकर्मियों को बांधी राखी

एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू सदस्य मार्गदर्शक पूजा लटवाल के नेतृत्व में संस्था के माध्यम से रक्षाबंधन के मौके पर हल्द्वानी आर्मी कैंट में भारतीय सेना के जवानों व पुलिस के जवानों सहित प्रशासनिक अधिकारियों को संस्था महिला पदाधिकारियों ने राखी बांधकर उज्जवल भविष्य की भगवान से प्रार्थना की

इस दौरान एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था सदस्य निकिता साहू सदस्य पूजा जोशी ने संयुक्त रूप से कहा कि भारतीय सेना के जवानों व पुलिस के जवानों सहित प्रशासनिक अधिकारियों के समाजहित एवं भारतहित कार्य यह दर्शाता है की राष्ट्र की कुशलता से बड़ा कोई परिवार और सुख चैन नहीं होता है क्योंकि भारतीय सेना के जवानों व पुलिस के जवानों सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने अपने स्वयं के घरों और परिवारजनों से हजारों किलोमीटर दूर रहकर भारत देश की सुरक्षा के लिए आस्थापूर्ण निष्ठापूर्ण श्रद्धापूर्ण भाव से तैनात होकर भारत देश की उन्नति प्रगति के लिए हमेशा कार्य कर रहे है इसलिए हम सभी भारतीयों का यह कर्तव्य है कि हम अपने भारतीय सेना के जवानों व पुलिस के जवानों सहित प्रशासनिक अधिकारियों के मनोबल बढ़ाने के लिए है हम सभी भारतीयों को हर त्यौहार अपने प्यारे भारतीय सेना के जवानों के साथ मिलकर मनाना चाहिए जिससे उन्हें कभी घर परिवार की कमी महसूस न हो

यह भी पढ़ें 👉  आज है पार्श्व परिवर्तनी एकादशी:भगवान विष्णु के वामन अवतार की पूजा का है विधान: ज्योतिषाचार्य डॉ.मंजू जोशी

इस दौरान राखी बांधने में संस्था सदस्य निकिता साहू पूजा लतवाल अंशिका साहू पूजा जोशी किरन माहेश्वरी प्रीति गुप्ता लक्ष्मी हालदार हिमानी गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था कोषाध्यक्ष बलराम हालदार एक्टर साहिल राज रितिक साहू ने सहयोग किया

To Top

You cannot copy content of this page