कुमाऊँ

पूरनपुर में सात दिवसीय श्री मद भागवत कथा का भव्य भंडारे के साथ हुआ परायण

हल्द्वानी: यजमान भगवती देवी के निवास स्थान पर पूरनपुर चकलुआ में बीते बुधवार (26 अक्टूबर) से विधिविधान के साथ श्री मद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ किया गया। बुधवार को भव्य भंडारे के साथ श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का परायण किया गया।

बीते बुधवार को पूरनपुर चकलुआ में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा पहनकर कलश यात्रा निकाली। साथ ही धर्माचार्यों ने यजमान से धार्मिक अनुष्ठान पूर्ण कराए। जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।

वहीं चकलुआं में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में कथा वाचक व्यास पंडित रमेश चंद्र जोशी द्वारा प्रतिदिन भगवान की लीलाओं का विस्तार पूर्वक वर्णन किया गया। साथ ही कथा में पहुंचे भक्तों से सत्य और भक्ति के मार्ग पर चलने को कहा गया। उन्होंने कहा कि भक्त सर्वश्रेष्ठ है। माता पिता की सेवा करें।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क में मिट्टी के ढेर ने ले ली थी नैनीताल घूमने आए पांच छात्रों के की जान

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के अंतिम दिन धर्माचार्यों ने यजमानों से धार्मिक अनुष्ठान पूर्ण कराए। साथ ही भव्य भंडारे के आयोजन के साथ श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का परायण किया गया। इस दौरान आस पास से सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु कथा में पहुंचे। भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर सुख समृद्धि की कामना की ।

इस दौरान यजमान भगवती देवी, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, बिरेंद्र सिंह बिष्ट, नरेंद्र सिंह बिष्ट, अनिल बिष्ट, भुवन सिंह बिष्ट व भक्तगण मौजूद रहे।

To Top

You cannot copy content of this page