


















पूर्णिमा तिथि से श्राद्ध (पितृ) पक्ष का प्रारंभ होता है इस वर्ष पूर्णिमा तिथि पर रविवार को पूर्ण चंद्र ग्रहण होने के कारण अपराह्न 12:57 से सूतक काल प्रारंभ हो जाएगा, जिस कारण पूर्णिमा का उपवास नहीं रखा जाएगा, साथ ही जिन जातकों के पित्रों का श्राद्ध पूर्णिमा तिथि को होता है वह 12:57 से पूर्व ही श्राद्ध कर्म, तथा ब्रह्म भोज पूर्ण कर लेवें।यह चंद्र ग्रहण भारत के अतिरिक्त यूरोप, अफ्रीका, एशिया, आस्ट्रेलिया सहित अनेक देशों में देखा जाएगा। यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा और इसका सूतक भी मान्य होगा। भारतीय समयानुसार अपराह्न 12:57 से चन्द्र ग्रहण का सूतक काल प्रारंभ हो जाएगा।ग्रहण का समय:चंद्र ग्रहण स्पर्श होगा 07 सितंबर 2025 रात्रि 09:57 पर, मध्य रहेगा रात्रि 11:42 पर और मोक्ष प्राप्त होगा अर्ध रात्रि 1:26 पर।आगे पढ़ें चंद्र ग्रहण का 12 राशियों पर कैसा रहेगा प्रभाव
आईए जानते हैं सभी 12 राशियों पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव कैसा रहेगा।1–मेष राशि– मेष राशि के जातकों के लिए चंद्र ग्रहण शुभ फल कारक रहेगा धन लाभ होने के पूर्ण योग बन रहे हैं। 2–वृषभ राशि– वृषभ राशि के जातकों के लिए चंद्र ग्रहण अशुभ फलकारक रहेगा,शारीरिक पीड़ा तथा तनाव बढ़ सकता है। 3–मिथुन राशि–मिथुन राशि के जातकों के लिए चंद्र ग्रहण सामान्य फलकारक रहने वाला है परंतु संतान से संबंधित चिंता आपकी परेशानियां बढ़ा सकती है। 4–कर्क राशि– कर्क राशि के जातकों के लिए चंद्र ग्रहण शुभ फल कारक रहेगा। भौतिक सुख सुविधाओं में धन खर्च होगा तथा अनेक प्रकार से प्रसन्न रहेंगे। 5–सिंह राशि– सिंह राशि के जातकों के लिए चंद्र ग्रहण दांपत्य जीवन में अनेक प्रकार की परेशानियां उत्पन्न करेगा। 6–कन्या राशि–कन्या राशि के जातकों के लिए चंद्र ग्रहण अशुभ रहेगा शारीरिक कष्ट होने की अत्यधिक संभावनाएं रहेंगी।7– तुला राशि– तुला राशि के जातकों के लिए चंद्र ग्रहण अपयश लेकर आएगा। 8–वृश्चिक राशि– वृश्चिक राशि के जातकों के लिए चंद्र ग्रहण पदोन्नति तथा संपन्नता प्रदान करने वाला रहेगा।9–धनु राशि– धनु राशि के जातकों के लिए चंद्र ग्रहण शुभ फल कारक रहेगा, आकस्मिक धन लाभ होने की संभावना रहेगी। 10–मकर राशि–मकर राशि के जातकों के लिए चंद्र ग्रहण आय से अधिक व्यय के कारण तनाव की स्थिति उत्पन्न करेगा।11–कुंभ राशि–कुंभ राशि के जातकों के लिए चंद्र ग्रहण शारीरिक कष्ट लेकर आएगा। 12–मीन राशि–मीन राशि के जातकों को चंद्र ग्रहण के कारण आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।इसके अतिरिक्त जिन जातकों की कुंडली में चंद्रमा कमजोर स्थिति में हो या चंद्रमा की युति राहु एवं केतु तथा शनि के साथ हो ऐसे सभी जातकों को चंद्र ग्रहण पर सफेद वस्तुओं का दान अवश्य करना चाहिए, सफेद वस्त्र, चावल,चीनी,मिश्री, दूध, दही, मोती, चांदी, घी, दक्षिणा स्वेच्छा अनुसार दान करें तथा इस मंत्र का 108 बार जाप करें–ॐ सों सोमाय नम:।ॐ चन्द्रमसे नमः।ग्रहण काल में गर्भवती महिलाएं सावधानी बरतें, धारदार हथियार न चलाएं सुई का प्रयोग ना करें और भोजन बनाने से परहेज करें। धार्मिक पुस्तकों का अध्ययन करें, ग्रहण के उपरांत स्नान के बाद ही भोजन ग्रहण करें।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
