
नैनीताल।अपर मॉल रोड के सभासद पूरन सिंह बिष्ट द्वारा चुनाव में किए गए वादे धीरे धीरे पूरे हो रहे है।सभासद के प्रयासों से एक वर्ष के कार्यकाल में ही क्षेत्र के कई विकास कार्य किए जा चुके है जबकि अभी कई कार्य निर्माणाधीन चल रहे है।जिसको लेकर सभासद पूरन बिष्ट ने कहा है कि जनता को उनसे काफी उम्मीदें है जिसको वे पूरा करने का कार्य कर रहे है।हालांकि अभी एक ही वर्ष हुआ है और अभी बजट भी पर्याप्त नही है उसके वावजूद हर संभव कार्य किए जा रहे है जबकि भविष्य में क्षेत्र के सभी अधूरे कार्य पूरे किए जाएंगे।वही क्षेत्र वासियो ने भी सभासद का आभार व्यक्त किया है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -




