कुमाऊँ

भीमताल विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों में नेता प्रतिपक्ष आर्य ने सुनी लोगो की समस्याएं

भीमताल। जनसंवाद कार्यक्रम के दूसरे दिन देवीधुरा मंदिर में सोमवार को नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने लोगों की समस्याओं को सुना तथा उनका समाधान करने का आश्वासन दिया इस दौरान ढोली गांव, पहाड़पानी,कसियालेख,तल्ला सूपी,धानाचुली के ग्रामीणों में  नेता प्रतिपक्ष को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। तथा उन्होंने ग्रामीणों को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पर्यावरण को बचाने का हम सभी का कर्तव्य है।आगे पढ़ें…..

पहाड़पानी में कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। आर्य ने कहा आज प्रदेश में ही नहीं देश में भी डबल इंजन की सरकार है। और 5 सांसद भाजपा सरकार के हैं। उसके बाद भी दूर-दूर तक विकास दिखाई नहीं दे रहा है महंगाई बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है।और युवावर्ग अपने को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। उत्तराखंड सरकार ने 20 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी देने की बात कही थी। हम पूछना चाहते हैं कितने युवाओं को रोजगार मिला है। नेता प्रतिपक्ष आर्या ने कहा,महिला सम्मान की बात करने वाली भाजपा सरकार अपने ही देश की और प्रदेश की बेटियों बहनों और माताओं का सम्मान नहीं कर रही है।सरकारी विभागों में पद खाली होने के बाद भी आज उत्तराखंड के युवा बेरोजगार हैं।भाजपा सरकार पेपर लीक की  सरकार बन कर रह गई।कहा कि मैं आपके बीच अपने लिए वोट मांगने नहीं आया अभी चुनाव का वक्त नहीं मैं सिर्फ आप लोगों का हाल चाल जानने आया हूं।आगे पढ़ें….

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल परिसर के छात्रों ने पौधारोपण के लक्ष्य को किया पार

इस दौरान पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी, जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल, ब्लाक प्रमुख भीमताल डाक्टर हरीश बिष्ट,महेश शर्मा,  जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस खष्टी बिष्ट, पीसीसी सदस्य सतीश नैनवाल, पीसीसी सदस्य गोपाल बिष्ट, नगर पंचायत अध्यक्ष दीपक चुनौतियां, नगर अध्यक्ष नैनीताल अनुपम का कबडवाल , कुंदन नयाल , हिम्मत नयाल, नवीन नैनवाल, नवीन किवरा, धनीराम दीवान सिंह बिष्ट जगदीश राम हरीश पनेरु विद्यासागर, मदन सिंह बोरा, मनोज शर्मा आदि मौजूद रहे।

To Top

You cannot copy content of this page