कुमाऊँ

पर्यावरण प्रेमी नयाल सहित ग्रामीणों ने किया पौधरोपण

ओखलकांडा। मानसून शुरू होते ही बीते 10 वर्षो से पर्यावरण संरक्षण और जल संरक्षण के लिए कार्य कर रहे पर्यावरणप्रेमी चंदन नयाल द्वारा एक बार फिर से  गांव के जंगल में 500 से अधिक बांज, बुरांश, खरसू, और देवदार का पौधारोपण किया उनके द्वारा एक जंगल तैयार किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न प्रजातियों के पौधों का पौधारोपण और संरक्षण किया गया है पर्यावरण प्रेमी चन्दन नयाल और उनके साथी पिछले कई वर्षों से लगातार जंगलों के संरक्षण में लगे हुए हैं साथ ही जंगलों की आग से बचाने चाल खाल खंतिया बनाने में भी लगातार कार्य करते हैं।ओखलकांडा ब्लाक के ग्राम नाई पंतौली के मध्य जंगल में पौधारोपण किया गया जिसमें बिरेंद्र सिंह, गोपाल सिंह, सुरेश सिंह ,गोपाल सिंह ,खिमेश नयाल ,चन्दू नयाल ,धीरज नयाल ,गोपाल बिष्ट , पीयूष नयाल,गुंजन नयाल ,माया नयाल आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  अधोडा के ग्रामीणों की फजीहत पीएमजीएसवाई नही ले रहा सुध:डॉ.हरीश बिष्ट
To Top

You cannot copy content of this page