चुनाव

नैनीताल जनपद के लोगो ने दोहराया 2017 वाला इतिहास


नैनीताल। 14 फरवरी को उत्तराखंड में लोकतंत्र के महापर्व का समापन हुआ था जिसके बाद आज 10 मार्च को मतों की गणना हुई।
नैनीताल जनपद में लोगों ने 2017 वाला इतिहास 2022 में भी द्वारा दिया जहां 2017 में केवल हल्द्वानी विधानसभा सीट पर कांग्रेस का कब्जा था वही 2022 में भी हल्द्वानी सीट पर ही कांग्रेस का कब्जा रहा। 
लाल कुआं विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी मोहन बिष्ट ने कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को एक तरफा हरा दिया, वही कालाढूंगी विधानसभा सीट पर भी शुरू से पांचवें राउंड तक कांग्रेस प्रत्याशी महेश शर्मा भाजपा प्रत्याशी बंशीधर भगत से काफी आगे चल रहे थे, लेकिन छठे राउंड के बाद बंशीधर भगत ने बढ़त बनाई और अंत तक बढ़त बनाए रखी और जीत दर्ज कर ली। रामनगर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व सांसद महेंद्र पाल शुरू में भाजपा प्रत्याशी दीवान बिष्ट से काफी आगे चलने दे लेकिन फिर अचानक दीवान बिष्ट ने बढ़त बनाई और अंत तक बढ़त बनाए रखी और रामनगर सीट पर फिर से अपना कब्जा जमा लिया वही हल्द्वानी विधानसभा सीट पर शुरू से भाजपा प्रत्याशी जोगिंदर रौतेला आगे चल रहे थे लेकिन बीच में अचानक कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व विधायक स्वर्गीय इंद्रा ह्रदयेश के पुत्र सुमित ने बढ़त बना ली और अंत तक बढ़त बनाए रखी और हल्द्वानी सीट पर कांग्रेस का झंडा लहरा दिया। नैनीताल विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी सरिता आर्य ने शुरू से अंत तक बढ़त बनाए रखी और कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व विधायक संजीव आर्य को हराकर नैनीताल सीट अपने नाम कर ली। भीमताल विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी पूर्व विधायक रामसिंह कैड़ा शुरू से ही बढ़त बनाते हु भाजपा प्रत्याशी पूर्व विधायक राम सिंह कैड़ा ने शुरू से अंत तक बढ़त बनाई रखी और भीमताल सीट पर एक बार फिर से कब्जा किया।

यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश शुक्रवार को भी स्कूलो में अवकाश घोषित
To Top

You cannot copy content of this page