राजनीति

कर्नाटक की जनता ने अधिनायकवाद एवं धर्म के आधार पर ध्रुवीकरण की राजनीति को किया दरकिनार:त्रिभुवन फ़र्त्याल


नैनीताल। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली जीत के बाद वरिष्ठ कांग्रेसी त्रिभुवन फ़र्त्याल ने कहा है कि श्री राम भक्त हनुमान जी महाराज एवं कर्नाटक की महान जनता की कृपा से कर्नाटक में वर्तमान में विद्यमान 40 फीसदी कमीशन पर संचालित भ्रष्ट भाजपा सरकार के खिलाफ राज्य में लोकतंत्र की जीत हुई है। यह जीत कर्नाटक की जनता की जीत है, जिन्होंने सांप्रदायिक ताकतों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए प्यार ,मोहब्बत एवं देशभक्ति की भावनाओं को तवज्जो दी। कांग्रेस को 2024 लोकसभा चुनाव हेतु दिल्ली के लिए कर्नाटक चुनावी नतीजों ने दक्षिण का द्वार खोल दिया है। कर्नाटक की जनता ने अधिनायकवाद एवं धर्म के आधार पर ध्रुवीकरण की राजनीति को दरकिनार कर, सत्ता की चाबी समाज के समावेशी विकास पर आधारित कांग्रेस की नीतियों पर विश्वास व्यक्त किया है। विकासपूरक सोच रखने वाली जनता एवं कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं एवं नेताओं को अनंत शुभकामनाएं एवं बधाई।

यह भी पढ़ें 👉  मंगलवार से पितृपक्ष प्रारंभ दो अक्टूबर कृष्ण पक्ष की अमावस्या को विसर्जन:ज्योतिषाचार्य डॉ.मंजू जोशी
To Top

You cannot copy content of this page