उत्तराखण्ड

नियमितीकरण की मांग को लेकर धरने पर बैठे निगम कर्मियों को मिला विधायक का समर्थन

नैनीताल। संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल विकास निगम के बैनर तले कर्मचारी मंगलवार से निगम कार्यालय में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर चुके है।और शुक्रवार को भी कर्मचारी धरने पर बैठे रहे। इस दौरान कर्मचारियों ने नारेबाजी कर जमकर विरोध जताया।

शुक्रवार को निगम कर्मियों को विधायक सरिता आर्या का समर्थन भी प्राप्त हो गया,मौके पर पहुंचे विधायक प्रतिनिधि मनोज जोशी ने निगम कर्मियों से बात की तथा उनकी समस्याओं को सुना और कहा कि विधायक ने निगम कर्मियों से उनकी मांग को लिखित रूप में मांगा है, और कहा है कि वह उनकी मांग को मुख्यमंत्री के सामने रखेंगी।

महासंघ अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी ने बताया कि लंबे समय से करीब एक हजार संविदा कर्मचारी नियमितीकरण की मांग कर रहे हैं। मगर निगम उनकी मांगों पर कोई विचार नहीं कर रहा। उन्होंने कहा कि संगठन का संविदा कर्मचारियों को पूर्ण समर्थन है। यदि उनकी मांगों पर तत्काल विचार कर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो वे लोग उग्र आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।कहा कि वे लोग कुमाऊं मंडल तथा गढ़वाल मंडल के एकीकरण के विरोध में नहीं है, लेकिन उससे पहले नियमितीकरण होना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  पर्यटकों की कार घुसी दुकान के भीतर

इस दौरान कंचन चंदोला, दिनेश सागुड़ी, पितांबर दुम्का, तारादत्त भट्ट, दीपक पांडे, गोकुल कुमार, त्रिभुवन पुनेठा, धर्मानंद जोशी समेत तमाम कर्मचारी डटे रहे।

To Top

You cannot copy content of this page