कुमाऊँ

आलूखेत भूस्खलन क्षेत्र का विधायक ने किया निरीक्षण,सीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश

नैनीताल। बीते गुरुवार से नगर में हो रही लगातार बारिश के चलते नगर के समीपवर्ती क्षेत्र आलू खेत में भूस्खलन की वजह से एक दर्जन परिवारों पर खतरा मंडराने लगा है जिसको मंगलवार को स्थानीय विधायक सरिता आर्या ने आपदा प्रभावित क्षेत्र आलूखेत का निरीक्षण किया।

विधायक सरिता आर्य ने कहा कि आपदा के चलते करीब एक दर्जन परिवार प्रभावित हुए हैं, इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से वार्ता की तो तुरंत ही मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर आपदा प्रभावित परिवारों के लिए उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग:नैनीझील में डूबती महिला की नाव चालक ने बचाई जान:देखे वीडियो

इस दौरान मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट,विधायक प्रतिनिधि व पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज जोशी, कैंट बोर्ड के बहादुर सिंह बिष्ट आदि लोग मौजूद रहे।

To Top

You cannot copy content of this page