उत्तराखण्ड

विधायक कैड़ा और पूर्व काबीना मंत्री गोविंद सिंह बिष्ट एक साथ दिखे चुनावी प्रचार में।


भीमताल। विधायक राम सिंह कैड़ा और पूर्व काबीना मंत्री गोविंद सिंह बिष्ट को रविवार के दिनभीमताल विधानसभा में एक साथ चुनावी जनसंपर्क करते हुए देखा गया जिसके बाद उम्मीद लगाई जा रही है, कि शायद अब पूर्व काबीना मंत्री गोविंद सिंह बिष्ट राम सिंह कैड़ा का समर्थन करने को तैयार हो चुके हैं।


बता दें कि पूर्व काबीना मंत्री गोविंद सिंह बिष्ट भीमताल विधानसभा सीट से आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर टिकट के प्रमुख दावेदार माने जा रहे थे लेकिन कुछ माह पूर्व निर्दलीय विधायक राम सिंह खेड़ा का भाजपा में शामिल होने के बाद गोविंद बिष्ट को टिकट मिलने की संभावनाएं काफी कम हो चुकी थी।जिसके बाद भाजपा से अन्य उम्मीदवार पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष मनोज साह, दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा व धारी की ब्लॉक प्रमुख आशारानी एक साथ हो चुके थे। और मांगी कर रहे थे कि वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता को ही भीमताल विधानसभा से टिकट दिया जाना चाहिए। लेकिन अब भाजपा के बाकी उम्मीदवार यह समझ चुके हैं कि टिकट कैड़ा को ही मिलने वाला है,इसलिए भी शायद अब उन्होंने कैड़ा का साथ देने का मन बना लिया हो।

यह भी पढ़ें 👉  राहुल जोशी बने सेवा पखवाड़ा मंडल संयोजक
To Top

You cannot copy content of this page