कुमाऊँ

बेतालघाट में गोविंद बल्लभ पंत को किया गया याद

देश के महान स्वतंत्रता सेनानी, पूर्व केन्द्रीय गृह मन्त्री ,संयुक्त प्रान्त के प्रधानमंत्री एंव उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री, कुशल प्रशासक, महान अधिवक्ता भारतरत्नपं पंडित गोविन्द बल्लभ पंत की 135 वीं जयंती पर सरस्वती शिशु मंदिर में विभन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

बेतालघाट भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप बोहरा कार्यक्रम संयोजक धीरज जोशी व भैरव दत्त सत्यवली तारा सिंह भंडारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया जिसमें सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र छात्राओं ने कला प्रतियोगिता में भाग लिया तथा प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पर रहे बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में प्रताप बोहरा मंडल अध्यक्ष किशन बुधोडी क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि पंकज जोशी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि तारा सिंह भंडारी ज़िला मंत्री युवा मोर्चा महेंद्र गोस्वामी ग्राम प्रधान अखिलेश कुमार ग्राम प्रधान विजय कुमार मंडल उपाध्क्ष्श राजेंद्र ज़ैडा मंडल महामंत्री प्रेम महाराज विपिन जोशी दलीप सिंह नेगी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य गीता बोहरा चम्पा जलाल व समस्त विद्यालय स्टाफ़ कार्यक्रम संयोजक धीरज जोशी जी द्वारा सभी कार्यक्रम की वयस्था की गयी थी कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य भैरव दत्त सत्यवली द्वारा किया गया

यह भी पढ़ें 👉  जमीयत उलेमा-ए-हिंद शहर नैनीताल की नई कार्यकारिणी का गठन
To Top

You cannot copy content of this page