धर्म-संस्कृति

नैनीताल में गुरु अर्जुन देव की शहादत दिवस पर नगर कीर्तन की झलकियां

शनिवार को सिखों के पांचवे गुरु अर्जुन देव की शहादत दिवस के मौके पर सिख समुदाय के लोगों द्वारा नगर के मल्लीताल स्थित गुरु सिंह सभा गुरुद्वारे से अपर मॉल रोड होते हुए तल्लीताल और फिर लोवर मॉल रोड होते हुए गुरुद्वारे तक नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। इस दौरान सिख समुदाय के लोगो सहित स्थानीय लोगो व पर्यटकों ने नगर कीर्तन में प्रतिभाग किया। नगर कीर्तन में करतारपुर साहिब,हेमकुंड साहिब,सचखण्ड हरमिंदर साहिब अमृतसर की झांकियों सहित जत्थेदारों द्वारा हैरतअंगेज करतब दिखाए गए।

अर्जुन देव के शहीदी दिवस के पर  राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने उन्हें याद करते हुए कहा कि वे धर्म रक्षक और मानवता के सच्चे सेवक थे। उन्होंने राष्ट्र, एवं भारतीय समाज के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उनका बलिदान देश, समाज एवं मानवता के लिए महत्वपूर्ण है जिसे युगों-युगों तक याद किया जाता रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  राहुल जोशी बने सेवा पखवाड़ा मंडल संयोजक

राज्यपाल ने कहा कि गुरू ग्रन्थ साहिब के सम्पादन में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। गुरू ग्रन्थ साहिब का मुख्य संदेश समरसता, ज्ञान और विद्या है। गुरू अर्जुन जी का जीवन दर्शन भी समरसता से प्रेरित था। आज के युग में उनकी वाणी का एक-एक शब्द पूरे राष्ट्र को एक सूत्र में बांधता है। 

To Top

You cannot copy content of this page