शिक्षा

आत्मरक्षा के गुर सीखेंगी ऑल सेंट्स की छात्राएं

नैनीताल। लड़कियों के खिलाफ अपराधों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऑल सेंट्स कॉलेज में छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण हेतु डिफेंड स्ट्राइक कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।सोमवार को ऑल सेंट्स कॉलेज में सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग प्रोग्राम के बारे में जानकारी दी गई।एक पखवाड़े तक चलने वाली कार्यशाला 23 सितंबर से आरंभ होगी। इन चौदह दिनो में छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए प्रेरणा व प्रशिक्षण दिया जायेगा।आगे पढ़ें

कार्यशाला के संबंध में ऑल सेंट्स कॉलेज की प्रधानाचार्या जरमाया ने कहा कि आत्मरक्षा एक जीवन कौशल है जिसके माध्यम से छात्राएं अपने परिवेश के बारे में अधिक जागरूक होंगी और किसी भी समय अप्रत्याशित घटना के लिए तैयार रहेंगी। इस कार्यशाला में प्रतिभाग करने से छात्राओं को  आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया जायेगा और छात्राओं  को संकट के समय अपनी  रक्षा करने के लिए मनोवैज्ञानिक, बौद्धिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनना सिखाया जाएगा।आगे पढ़ें

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को देश भर में लगभग 1.5 लाख बच्चों को प्रशिक्षण दे चुकी स्ट्राइक डिफेंड कंपनी संचालित करेगी। कंपनी के डायरेक्टर और फाउंडर रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल संजय पनवर,को फाउंडर अनुज पनवर व मास्टर ट्रेनर गौरव जैन एनएसजी कमांडो, पैरामिलिट्री फोर्स, बीएसएफ,सीआरपीएफ, के जवानों के साथ साथ दिल्ली पुलिस, यूपी पुलिस व उत्तराखंड पुलिस को भी प्रशिक्षण दे चुके हैं।आगे पढ़ें

यह भी पढ़ें 👉  धूमधाम से मनाया गया होली एकेडमी का 35वां स्थापना दिवस

गौरव जैन ने बताया कि आत्मरक्षा एक लाइफ सेविंग स्किल है और एन एस क्यू एफ के तहत यह नई शिक्षा नीति का एक अंग भी है। इस कार्यशाला में सिखाई गईं आत्मरक्षा प्रशिक्षण तकनीकें छात्राओं में आत्मविश्वास पैदा करेंगी और उनकी शिक्षा को बढ़ावा देने में मदद भी करेंगी। इस कार्यशाला में विद्यालय की कक्षा तीन से 12 तक की छात्राएं प्रतिभाग करेंगी और नई उमंग के साथ प्रशिक्षित होकर किसी भी अप्रिय घटना का शिकार होने से खुद को बचाने में सक्षम बनेंगी।

To Top

You cannot copy content of this page