दुर्घटना

रामगढ़ आपदा पीड़ित पांच परिवारों को आज भी है आशियाने का इंतजार।

रामगढ़। बीते वर्ष 18 अक्टूबर को रामगढ़ ब्लॉक में आई दैवीय आपदा के चलते काफी जान माल का नुकसान हुआ था जिसमें एक दर्जन से अधिक लोग आपदा के शिकार हो गए थे तथा कई लोग आपदा के चलते अपना आशियाना भी खो चुके थे। हालांकि आपदा के तुरंत बाद से ही प्रशासन द्वारा आपदा प्रभावितों को सहायता राशि प्रदान करनी शुरू कर दी थी।

आपदा पीड़ित बोहराकोट के नंद किशोर अपने परिवार के छह सदस्यों साथ गागर स्थित उद्यान विभाग के सरकारी क्वाटर में रह रहे है। वही पीड़ित बहादुर राम, रमेश चन्द्र, नंदन सिंह सहित तीन परिवारों के 19 सदस्य यहां रहने को मजबूर हैं। इसके अलावा चन्द्र प्रकाश अपने परिवार के चार सदस्यों के साथ तल्ला रामगढ में किराए के मकान में रह रहे है।

यह भी पढ़ें 👉  6 अक्टूबर को लेकसिटी हैप्पी होम डांडिया नाइट की रहेगी धूम

प्रशासन द्वारा अभी तक पीड़ितों के रहने की व्यवस्था नहीं की जाने पर पीड़ित परिवारों द्वारा कहा गया है। कि अगर प्रशासन द्वारा जल्द से जल्द उनकी रहने की व्यवस्था नहीं की गई तो वे लोग आत्मदाह करने पर भी मजबूर हो सकते हैं, और उसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

To Top

You cannot copy content of this page