नैनीताल। बीते रोज देर शाम नगर के ऐतिहासिक डीएसए मैदान में हथकरघा प्रदर्शनी का आयोजन किया जा चुका है, जिसके विरोध में आज सुबह से ही मल्लीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन नेगी के नेतृव में पदाधिकारियों ने डीएसए मैदान पहुंचकर प्रदर्शनी को हटाने की लाख कोशिश की गई और इस दौरान स्थानीय व्यापारियों और प्रदर्शनी में स्टॉल लगाने वाले व्यापारियों के बीच तीखी झड़प भी हो गई। जिसके बाद फिर अचानक तहसीलदार ने मौके पर पहुँचकर प्रदर्शनी हटाए जाने के निर्देश दिए और तभी भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज जोशी व कार्यकर्ता मौके पर पहुँचे ओर उंन्होने प्रदर्शनी को हटाए जाने का विरोध किया और शासन प्रशासन से बात कर दुबारा से प्रदशनी लगाए जाने की अनुमित प्रदान करा दी।
इस दौरान सभासद भगवत रावत,रोहित भाटिया,भूपेंद्र बिष्ट, संजय सिंह चंदेल,विकी वर्मा,संजू कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।















लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
