कुमाऊँ

पालिका अध्यक्ष सचिन नेगी के पिता प्रेम सिंह नेगी का निधन..शोक में पंत पार्क फड़ बाजार भी रहा बंद…

नैनीताल। नगर पालिका अध्यक्ष सचिन नेगी के पिता का बुधवार सुबह देहांत हो गया जिसके बाद परिजनों सहित नगर में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।आगे पढ़े

बीते लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे पालिका अध्यक्ष सचिन नेगी के पिता 65 वर्षीय प्रेम सिंह नेगी का बुधवार सुबह उनके निवास स्थान तल्लीताल में निधन हो गया वे अपने पीछे पत्नी समेत पुत्र संदीप नेगी सचिन नेगी व दो बहुओं सहित तीन नातियों को रोते बिलखते छोड़ गए उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।उनके निधन पर विधायक सरिता आर्य,पूर्व सांसद डॉ महेंद्र पाल,भवाली पालिकाध्यक्ष संजय बर्मा,ईओ आलोक उनियाल,पूजा चंद्रा,नगर के पत्रकारों सहित नगर पालिका कर्मचारियों,सभासदों सहित देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों द्वारा शोक व्यक्त किया गया। वही दोपहर बाद रानी बाग स्थित श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। आगे पढ़ें

यह भी पढ़ें 👉  स्वास्थ्य शिविर को लेकर ऑल इंडिया वूमेन कांफ्रेंस की बैठक

पंत पार्क फड़ बाजार भी रहा बंद…पालिका अध्यक्ष सचिन नेगी के पिता के देहांत होने के बाद मंगलवार को नगर के मल्लीताल स्थित पंत पार्क के फड़ व्यापारियों ने शोक व्यक्त करते हुए बाजार को बंद रखा। व्यापारियों का कहना था कि पालिका अध्यक्ष सचिन नेगी हमेशा फड़ व्यापारियों के साथ खड़े रहते हैं,इसलिए उनके पिता के निधन पर व्यापारियों ने एक दिन के लिए बाजार को बंद करने का निर्णय लिया।

To Top

You cannot copy content of this page