दुर्घटना

नैनीझील में मिला गाइड का शव आत्महत्या की आशंका

नैनीताल। नगर के मल्लीताल क्षेत्र में झील में शव उतराता देख लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस शव निकालने को मौके पर पहुंची, मगर शव वापस झील में डूब गया। फायर और पुलिस की टीम ने कड़ी मशक्कत कर शव झील से बाहर निकाला। शव की शिनाख्त मेहरागांव दन्या अल्मोड़ा निवासी ललित सिंह के रूप में हुई। जो शहर में पर्यटन गाइडिंग का कार्य करता था। युवक की मौत के पीछे आत्महत्या कारण माना जा रहा है।आगे पढ़ें….

जानकारी के मुताबिक रविवार को मल्लीताल कैपिटल सिनेमाहाॅल के पैडल बोट स्टेंड के समीप लोगों ने एक शव झील में उतराता हुआ देखा। जिसके बाद पुलिस अग्निशमन विभाग व एसडीआरएफ के जवानों द्वारा शव को जेल से बाहर निकाला गया।

शव की शिनाख्त मेहरागांव दन्या अल्मोड़ा निवासी ललित सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह मेहरा के रूप में हुई। युवक के दोस्त ने बताया कि करीब पांच दिन पूर्व वह उसे मिला था। सूचना पाकर मृतक के स्वजन भी पहुंच गए। जिनने उसके ललित होने की पुष्टि की। कोतवाल डीवी सोलंकी ने बताया कि परिजनों से पूछताछ में पता लगा है कि युवक घर पर कम ही बात करता था। लंबे समय से किसी पारिवारिक सदस्य की उससे बात नहीं हुई थी। पत्नी से कुछ अनबन भी रहती थी। प्रथम दृष्टिया मामला आत्महत्या का मालूम पड़ रहा है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौके के स्पष्ट कारणों का पता लग पाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  सेवा पखवाड़ा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान किया पौधरोपण

नैनीताल में चहलकदमी करते सैलानी

कैंची धाम मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब

To Top

You cannot copy content of this page