उत्तराखण्ड

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भवाली में महंगाई बेरोजगारी को लेकर किया प्रदर्शन,फूंका सरकार का पुतला।

भवाली। सोमवार को भवाली में कांग्रेसजनों ने प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्वाहन पर नगर अध्यक्ष हितेश साह के नेतृत्व में घोड़ाखाल-भीमताल तिराहे पर बढती मंहगाई, बेरोजगारी एवं जनविरोधी नीतियों के विरोध में प्रदर्शन कर, भाजपा सरकार का पुतला फूंका।
जिसमें कांग्रेसजनो ने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी एवं जनविरोधी नीतियों के कारण भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारे बाजी की। मौके पर महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य ने कहा मंहगाई, बेरोजगारी तथा जनविरोधी नीतियां भाजपा सरकारों की पहचान बन गई है।जहाँ आज प्रदेश का युवा बेरोजगारी से परेशान है वही जनता मंहगाई से त्राहिमाम-त्राहिमाम कर रही है। अनाज, सब्जियां, फल, खाद्यय तेल, पेट्रोल, डीजल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि से परेशान जनता अब रसोई गैस की कीमतों में की गई मूल्य वृद्धि से भारी आक्रोशित है। गरीब जनता उज्ज्वला योजना के नाम पर बांटे गये सिलेण्डर नहीं भर पा रही है। सरकारी योजनाएं भारी भ्रष्टाचार की भेंट चढती जा रही हैं। 
इस दौरान महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य, नगर अध्यक्ष हितेश साह, पी सी सी सचिव खष्टी बिष्ट, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष मीना बिष्ट, पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा, दयाल आर्य, पुष्पेश पाण्डे, सुजान सिंह रजवार, नन्दन सुयाल, सद्दा मियां, हरीश सिंह बिष्ट, संदीप गाड़िया, माला कनवाल, राकेश आर्य, हरेन्द्र आर्य, रमेश चन्द्र आर्य, भवान सिंह बिष्ठ, भास्कर आर्य, कमल गोस्वामी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  कूर्मांचल बैंक की 42वीं साधारण वार्षिक बैठक कुल व्यवसाय 3.866.67 करोड़ शुद्ध लाभ 23.1करोड़
To Top

You cannot copy content of this page