चुनाव

कांग्रेस आ रही है,भाजपा जा रही है:संजीव आर्य ने चुनाव प्रचार के आखिरी दिन दिखाया दमखम

नैनीताल। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन शनिवार को नैनीताल विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी संजीव आर्य ने नगर के मल्लीताल स्थित पंत पार्क में जनसभा को संबोधित किया तथा नगर में शक्ति प्रदर्शन कर अपना दमखम दिखाया।
कार्यक्रम में भारी संख्या में लोग मौजूद रहे इस दौरान संजीव आर्य ने लोगों को संबोधित करते हुए अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की।आगे उन्होंने कहा है कि नैनीताल विधानसभा की जनता का उनको भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है,और कांग्रेस कार्यकर्ताओं तथा जनता के आशीर्वाद से आगामी 10 मार्च को नैनीताल विधानसभा सीट पर कांग्रेस का परचम लहराया जाएगा।
उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार के पांच वर्ष के कार्यकाल में महंगाई व बेरोजगारी चरम सीमा पर पहुंच चुकी है,सिलेंडर के दाम हजार से ऊपर हो चुके हैं, वहीं पेट्रोल के पार हो चुका है युवा आए दिन बेरोजगार हो रहे हैं, लेकिन सरकार द्वारा इस दिशा में कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया गया वहीं उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस की सरकार आती है,तो गैस सिलेंडर के दाम 500 से ऊपर नहीं होंगे,तथा भाजपा सरकार में जो विकास कार्य रुक गए थे, कांग्रेस सरकार आने पर उन सभी विकास कार्यों को गति दी जाएगी

यह भी पढ़ें 👉  राज-राजेश्वरी नंदा महोत्सव:नवमी पर धर्मिक अनुष्ठानों के साथ हुई मां की आराधना सभासद जगाती ने की मेले की अवधि बढ़ाए जाने की मांग
To Top

You cannot copy content of this page