नैनीताल। अपर मॉल रोड क्षेत्र में सीमेंट हाउस के नीचे माउंट लेक होटल के समीप बिड़ला रोड पर बीते लंबे समय से सीवर नाले में बह रहा है।और नाले के जरिये सीधे नैनीताल की जीवनदायिनी नैनीझील में समा रहा है।जिसको लेकर क्षेत्र वासियों ने स्थानीय सभासद पूरन सिंह बिष्ट से इसकी शिकायत की जिस पर सभासद स्वयं मौके पर पहुंचे और उन्होंने स्थिति का जायजा लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों से जल्द से जल्द सीवर को ठीक करने को कहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर जल्द से जल्द सीवर को ठीक नहीं किया गया तो, वे क्षेत्र वासियों के साथ संबंधित विभाग के खिलाफ धरना देने पर मजबूर होंगे। सभासद ने कहा कि इस समस्या को लेकर क्षेत्रवासी भी कई बार जल संस्थान में शिकायत कर चुके हैं लेकिन उसके बावजूद जल संस्थान के अधिकारी इसको अनदेखा कर रहे हैं जबकि यह काफी गंभीर मुद्दा है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -




