धर्म-संस्कृति

भारत माता के जयकारों से गुंजायमान हुई सरोवर नगरी

नैनीताल। स्वतंत्रता दिवस के तहत मंगलवार को भाजपा युवा मोर्चा के नेतृत्व में स्कूली छात्रों व नगरवासियों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई।कार्यक्रम में सांसद अजय भट्ट द्वारा देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत सभी लोगो को अपने घरों पर तिरंगा लगाना है।आगे पढ़ें…..

मंगलवार को चीना बाबा मार्ग से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया गया जो बड़ा बाजार होते हुए पंत पार्क तक पहूंची।इस दौरान भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के छात्र छोलिया नृत्य करते हुए यात्रा के आगे चल रहे थे वही देशभक्ति गीतों व जयकारों से पूरा नगर गुंजायमान हो गया।आगे पढ़ें….

यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश:खतरे को देखते हुए अल्मोड़ा-हल्द्वानी सड़क मार्ग यात्रा के लिए बंद

इस दौरान प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय,जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट,विधायक सरिता आर्य,दिनेश आर्य,सचिन साह, विनोद तिवारी,मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट,महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष कविता गंगोला,सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत,अरविंद पडियार,मनोज जोशी,दीपिका बिनवाल,जीवंती भट्ट,राधा खोलिया,तारा राणा,गजाला कमाल, महामंत्री मोहित साह,आशु उपाध्याय,भगवत रावत,सागर आर्य,विक्की राठौर,विमल बिष्ट,अतुल पाल,मनोज जगाती,विक्रम रावत,अरुण कुमार,प्रगति जैन,भावना मेहरा,शिवांशु जोशी,संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।

To Top

You cannot copy content of this page