राजनीति

बेतालघाट में हवन-यज्ञ कर मनाया सांसद अजय भट्ट का जन्म दिन

बेतलाघाट। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री एवं सांसद अजय भट्ट के जन्मदिन पर
भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उनके दीर्घायु जीवन की कामना
की। इस मौके पर जगह-जगह पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। यहां बेतालघाट
में मंडल अध्यक्ष प्रताप सिंह बोहरा के नेतृत्व में महिला मोर्चा और
पतंजलि योग पीठ से जुड़ी बहनों ने सांसद भट्ट के जन्मदिन के मौके पर उनकी
लंबी उम्र की कामना के लिए पूजा पाठ के साथ ही हवन पूजन किया। इस दौरान भजन कीर्तन भी किए गए।

मंडल अध्यक्ष प्रताप सिंह बोहरा ने कहा कि उनका
सरल व्यक्तित्व कार्यकर्ताओं को कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने
अजय भट्ट के संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गरीब परिवार से निकलकर
भाजपा संगठन के उच्च मुकाम तक पहुंचकर उन्होंने सभी के लिए प्रेरणा पेश
की है। उनके अनुभवों व कुशल राजनीतिज्ञ होने का लाभ लगातार पार्टी को
संगठन को मिल रहा है। अजय भट्ट ने सही मायनों में यह साबित किया है कि
लगन और मेहनत किसी को भी बुलंदियों तक पहुंचा सकती है। वक्ताओं ने कहा कि
राजनीतिक जीवन की शुरूआत करने से पहले अजय भट्ट बतौर वकील प्रैक्टिस किया
करते थे। उनके तर्क क्षमता ने ही उन्हें राजनीति के इस मुकाम तक पहुंचाया
है। भले ही अजय भट्ट अब वकालत से दूरी बना चुके हैं लेकिन उनका परिवार आज
भी वकालत से जुड़ा हुआ है। उनकी पत्नी राज्य में एडिश्नल एडवोकेट जनरल हैं
बल्कि केन्द्र सरकार की स्टैण्डिंग काउन्सिल भी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मंगलवार से पितृपक्ष प्रारंभ दो अक्टूबर कृष्ण पक्ष की अमावस्या को विसर्जन:ज्योतिषाचार्य डॉ.मंजू जोशी

भाजपा मंडल अध्यक्ष
प्रताप सिंह बोहरा ने कहा कि 1996 में अजय भट्ट पूरी तरह राजनीति में आ
गए। 1996 में अविभाजित यूपी में वह पहली बार रानीखेत से भाजपा के टिकट पर
विधायक चुने गए। राज्य गठन के बाद 2002 में हुए पहले विधानसभा चुनाव में
और फिर 2012 में भी वह विधायक बने। 2017 के विधानसभा चुनाव में भले ही
उन्हें हार का सामना करना पड़ा लेकिन प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए भाजपा ने
उत्तराखंड में एतिहासिक जीत हासिल की थी। जिसके बाद कयास लगाए जाने लगे
थे, पार्टी हाईकमान उन्हें अहम दायित्व सौंप सकता है। मंडल अध्यक्ष
प्रताप सिंह बोहरा ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में नैनीताल-यूएस नगर
संसदीय सीट से सांसद चुने गए और दो बार उन्हें उत्कृष्ट सांसद के
पृरस्कार से भी नवाजा गया। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्राी का पद भार ग्रहण
करने के बाद अजय भट्ट ने प्रदेश के विकास को नई गति प्रदान की है।

इस दौरान कार्यक्रम में महिला मोर्चा अध्यक्ष चम्पा जलाल, रितु तिवाड़ी, विमला उपरेती, भगवती बोहरा, नदी खुल्बे, राधा जलाल, विमला नेगी, गीता बोहरा, नीमा नेगी, चम्पा आर्या, भगवत सिंह बोहरा, राम सिंह, गोधन सिंह, सभी कार्यकर्ताओ उपस्थित रहे

To Top

You cannot copy content of this page