कुमाऊँ

मंडल बेतालघाट के सभी बूथों में मनाया गया पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का जन्मदिवस, सुना पीएम मोदी का मन की बात कार्यक्रम

बेतालघाट: भारतीय जनता पार्टी मंडल बेतालघाट के मंडल अध्यक्ष प्रताप सिंह बोहरा की अध्यक्षता में सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का जन्मदिवस धूमधाम के साथ मनाया गया l सभी कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित।

इसी के साथ मंडल अध्यक्ष प्रताप सिंह बोहरा ने पूर्व मंडल अध्यक्षों व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का स्वागत कर उन्हे सम्मानित किया। साथ ही सभी वक्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई जी के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर अटल बिहारी वाजपेई के बताए पर मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल बैंक के सहयोग से आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोक गायक इंद्र आर्या ने लोगो को थिरकने पर किया मजबूर

इसी के साथ मंडल बेतालघाट में सभी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी के मनकीबात_कार्यक्रम को सुना।

इस दौरान कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष प्रताप बोहरा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष चंपा जलाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे

To Top

You cannot copy content of this page