चुनाव

आप विस प्रत्याशी डा आर्य ने की मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति, शंकर चौधरी को मनोनित किया बेतालघाट मंडल अध्यक्ष

बेतालघाट: उत्तराखंड में 14 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने जा रहे है जिसके चलते आदर्श आचार संहिता भी लागू हो चुकी हैं वहीं सभी राजनीतिक पार्टियां जोर शोर से तैयारियों में जुट चुकी है।

इसी क्रम में मंगलवार को आप नैनीताल विधानसभा प्रत्याशी डा भुवन चन्द्र आर्या ने विधानसभा के सभी मंडलों में मंडल अध्यक्षों की नियुक्त की।

जिसके चलते नैनीताल विस से मंडल बेतालघाट में शंकर लाल चौधरी को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं मंडल सिमलखा में अंकुर आर्या, गरमपानी मंडल में नंद किशोर, सिल्टोना मंडल में किशन लाल, भवाली मंडल में मुकेश कुमार, जोलीकोट मंडल में महेंद्र नगरकोटी व प्रमोद कुमार और कोटाबाग मंडल से दयाल बिष्ट मंडल अध्यक्ष मनोतित किया गया। साथ शाकिर अली को नैनीताल नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस पर मेले के दुकानदारों ने लगाया अभद्रता का आरोप

वहीं सभी मंडल के अध्यक्षों ने कहा कि पार्टी और विधान सभा प्रत्याशी डा भुवन चंद्र आर्य द्वारा पार्टी में जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है वह उसका पूर्ण निष्ठा से निर्वहन करेंगे और 2022के विधानसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी को भारी मतों से विजय दिलाएंगे।

To Top

You cannot copy content of this page