कुमाऊँ

27 वां फागोत्सव का आगाज  सरोवर नगरी नैनीताल होली के रंगों से हुई सराबोर..होली खेले पशुपतिनाथ नगर नेपाला में…गीत पर जमकर थिरकी महिलाएं।

नैनीताल। श्री राम सेवक सभा द्वारा आयोजित 27वां फागोत्सव का सोमवार को आगाज हो चुका है।इस दौरान तल्लीताल से होली जुलूस का आयोजन किया गया जिसमें नगर के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं सहित स्थानीय लोगों व होलियारों ने प्रतिभाग किया। वही होली जुलूस में होल्यार हो रही जय-जयकार जनकपुर जाना है…आदि विभन्न प्रकार की होली गायकी के साथ जो नर जीवे खेले फाग…गीत गाकर आशीष भी दे रहे थे। होली जुलूस मल्लीताल बाजार, आर्य समाज, कमेटी लाइन, जयलाल साह बाजार से होता हुआ वापस राम सेवक सभा प्रांगण तक पहुंचा जहां पर बतौर मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्य व आईजी नीलेश आनंद भरणे द्वारा दीप प्रज्वलित कर फागोत्सव का शुभारंभ किया।आगे पढ़ें…..

जुलूस में रामसेवक सभा प्रांगण में आकर्षक वेशभूषा में सजे बच्चों पुरुषों व महिलाओं द्वारा धीरे-धीरे विलुप्त हो रही कुमाऊंनी संस्कृति को भी जीवंत किया। तथा ग्राम सेवक सभा प्रांगण में महिला होलियारों द्वारा होली के गीतों से समा बांध दिया, तो वही लोग अबीर गुलाल रंगों से सराबोर होली के गीतों पर थिरकने पर मजबूर हो गए।आगे पढ़ें….. 

इस दौरान बाहर से आए विभिन्न महिला होली दलों जिनमें प्रगति महिला होली दल लाल डांट हल्द्वानी, मधुबन महिला होली दल हल्द्वानी अमरावती कॉलोनी हल्द्वानी, एकता मंच सत्य विहार आरटीओ रोड हल्द्वानी, पर्वतीय सांस्कृतिक कला मंच हल्द्वानी, मां नंदा सुनंदा महिला होली समिति भवाली, ऑल इंडिया वूमेन कॉन्फ्रेंस भवाली, जीवन वर्षा कला संगम समिति बेतालघाट, जीवन वर्षा कला संगम समिति मेहरागांव, मां का आशीर्वाद ज्योलीकोट व कृष्णा ग्राम संगठन मेहरागांव के महिला दलों ने नाटकों के जरिए प्रकृति संरक्षण पलायन पर रोकथाम आदि का संदेश दिया तथा होली खेले पशुपतिनाथ नगर नेपाला में…. बृज में होरी रे रसिया… आज बिरज में होली रे रसिया..रंग डारो पिया रे…होली बृज में कैसे खेलु सांवरिया के संग आदि होली के गीतों पर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।कार्यक्रम का संचालन प्रो. ललित तिवारी व मिनाक्षी कीर्ति द्वारा किया गया।आगे पढ़ें….

यह भी पढ़ें 👉  स्वास्थ्य शिविर को लेकर ऑल इंडिया वूमेन कांफ्रेंस की बैठक

होली के कार्यक्रम। 28 फरवरी को महिला समूह के द्वारा होली गायन की प्रस्तुति, एक मार्च को महिलाओं की बैठकी होली, दो मार्च को चीर बंधन,तीन मार्च को स्कूली बच्चों की होली प्रतियोगिता,चार मार्च को एकल होली गायन,पांच मार्च को बच्चों के द्वारा वृंदावन की होली,कवि सम्मेलन, छह मार्च को महिलाओं के लिए स्वांग और शहर में होली जुलूस का आयोजन और शाम को पुरुष बैठकी होली और रात नौ बजे चीर दहन का कार्यक्रम आयोजित होगा।फागोत्सव में अल्मोड़ा, बेतालघाट, हल्द्वानी, मेहरागांव, भवाली,भूमिया धार,गेठिया  नैनीताल समेत 23 महिलाओ के दल प्रतिभाग करेंगे। राम सेवक सभा पहली बार सर्वश्रेष्ठ होली गायक महिला को सम्मानित भी करेगी। सात मार्च को खल्ड सूतक के चलते कोई भी कार्यक्रम नहीं होंगे। 8 मार्च को राम सेवक सभा प्रांगण में छलड़ी होली के साथ फागोत्सव का समापन होगा।आगे पढ़ें….

इस दौरान अध्यक्ष मनोज साह,महासचिव जगदीश बवाड़ी,भुवन बिष्ट, हरीश राणा,मुकेश जोशी मंटू, संरक्षक गिरीश जोशी मक्खन,विमल चौधरी,भुवन बिष्ट,राजेंद्र बिष्ट,हिमांशु जोशी,अशोक शाह,प्रोफेसर ललित तिवारी,कमलेश ढोडियाल,भूपेंद्र सिंह बिष्ट,आनंद बिष्ट,मल्ली ताल कोतवाल डीवी सोलंकी,एसएसएस आई दीपक बिष्ट आदि मौजूद रहे।

To Top

You cannot copy content of this page