कुमाऊँ

गणतंत्र दिवस पर उत्कृष्ट सेवा एवं विशिष्ट कार्य के लिए थाना अध्यक्ष भतरौजखान अनीश अहमद को किया जाएगा सम्मानित।


बेतालघाट: पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड ने गणतंत्र दिवस 2022 के मौके पर उत्कृष्ट सेवा एवं विशिष्ट कार्य के आधार पर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को देहरादून में सम्मानित करने का निर्णय लिया है। इस अवसर पर थाना अध्यक्ष भतरौजखान अनीश अहमद को भी सम्मानित किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार देहरादून में गणतंत्र दिवस के अवसर पर विशिष्ट कार्य के लिए थाना अध्यक्ष भतरौजखान अनीश अहमद को सराहनीय सेवा सम्मान से सम्मानित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  शाम भजनों की गूंज से गूंजा ताकुला, दिन में भंडारे का आयोजन

बता दे कि उप निरीक्षक अनीश अहमद को विगत वर्ष कोरोना की द्वितीय लहर के दौरान सराहनीय कार्य करने पर भी सम्मानित किया जा चुका है। इधर इस उपलब्धि पर एसएसपी अल्मोड़ा डॉ मंजूनाथ टीसी ने उप निरीक्षक अनीश अहमद को शुभकामनाएं दी हैं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

To Top

You cannot copy content of this page