कुमाऊँ

जनपद में आवारा घायल पशुओं की मदद को आगे आयी टीम संकल्प


भीमताल। जिले की सड़कों पर आवारा मवेशियों ने डेरा डाल रखा है। कई बार तेज गति से वाहन चालक इनसे टकराकर हादसे का शिकार हो जाते हैं। दुर्घटना में घायल मवेशी की तड़प की ओर किसी का ध्यान नहीं जाता। अब इन पशुओं की सहायता का बीड़ा टीम संकल्प ने उठाया है।
टीम संकल्प ने जिले में घायल पशुओं की मदद का संकल्प लिया है। टीम का कहना है कि जहां भी काेई घायल और बीमार मवेशी देखेंगे उसकी मदद जरूर करेंगे। आज टीम के संयोजक चंदन लोधियाल ने बताया कि उनकी टीम की ओर से घायल गौ वंशीय को प्राथमिक उपचार देने के साथ ही गौशाला भेजने का कार्य किया जा रहा है। लोधियाल का दावा है कि उनकी टीम की ओर से अभी तक 60 से अधिक गौ वंश का उपचार करवाकर गौशला भेजा जा चुका है। बताया कि टीम नशे के खिलाफ भी अभियान चला रही है। टीम में उमेश मेहता अध्यक्ष हैं जबकि महेंद्र नयाल कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश शनिवार को भी स्कूलो में अवकाश घोषित
To Top

You cannot copy content of this page