कुमाऊँ

सूबेदार जीतेन्द्र बोहरा ने नैनीताल जनपद का नाम किया रोशन

राष्ट्रीय ताइक्वांडो में स्वर्ण पदक विजेता जीतेन्द्र बोहरा का ओखलकांडा में स्वागत।

ओखलकांडा। अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी व राष्ट्रीय पदक विजेता सैन्य सेवा में कार्यरत नैनीताल जनपद भीमताल विधानसभा ओखलकांडा निवासी सूबेदार जीतेन्द्र सिंह बोहरा ने 13 से16 मई तक उज्जैन में आयोजित 13वी राष्ट्रीय ओपन ताईक्वांडो चैंपियनशिप में गोल्ड मैडल जीत कर सेना सहित ओखलकांडा का नाम रोशन किया है। जीत के बाद पहली बार अपने गृह क्षेत्र ओखलकांडा पहुंचे सैनिक बोहरा का ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।उनकी जीत के बाद पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल बना हुआ है।और लगातार उनको बधाई देने वालो का तांता लगा हुवा है।

यह भी पढ़ें 👉  डोला भृमण के दौरान पुलिस की खराब यातायात व्यवस्था श्रद्धालुओं की मुसीबत:निवर्तमान सभासद मोहन नेगी

सूबेदार जीतेन्द्र बोहरा की इस उपलब्धि पर सांसद व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट,भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा,पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी ने शुभकामनाएं दी है।

बता दे कि 17 कुमाऊं रेजिमेंट के सूबेदार जीतेन्द्र सिंह बोहरा,वर्तमान में डेपुटेशन में ताईक्वोंडो कोच के रूप में मुंबई खेल प्राधिकरण के अंतर्गत कार्यरत है।

To Top

You cannot copy content of this page