शिक्षा

सनवाल स्कूल में विज्ञान आर्ट व क्राफ्ट प्रदर्शनी में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

नैनीताल। सनवाल स्कूल में विज्ञान, आर्ट  व क्राफ्ट पटदर्शनी आयोजित की गई। बेकार वस्तुओं को उपयोग में लाने की विधि मॉडलों के जरिए समझाई गई। प्रदर्शनी का अवलोकन करने नगर के कई विद्यालयों के विद्यार्थी पहुंचे हुए थे। 

दो दिवसीय प्रदर्शनी में गुरुवार को विद्यार्थियों द्वारा प्रदर्शित हाइड्रोलिक मैगनेटिक वेब भविष्य के आम जीवन में बेहतर उपयोगी हो सकता है। विज्ञान वर्ग के छात्रों ने मॉडल के माध्यम से बताया। प्रदर्शनी में भौतिक विज्ञान के क्षेत्र में नवीन आविष्कारों के माडल प्रदर्शित किए गए थे। जिन्हें दर्शकों ने खूब पसंद किया। सोलर कुकर व हाइड्रोलिक क्रेन का इस्तमाल व शिक्षा के लिए जरूरी जेम्स, ड्रमबैक, वॉटर अलार्म के मॉडल प्रदर्शित किए गए थे। इसके अलावा बेकार प्लास्टिक की वस्तुओं को उपयोग के अलावा आर्ट व क्राफ्ट की प्रदर्शनी लगाई गई थी। जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। प्रधानाचार्य ए इमैन्युअल ने अतिथियों का आभार प्रकट किया। 

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा की राजनीति सबसे निम्न स्तर की:नेताप्रतिपक्ष यशपाल आर्य

इस दौरान प्रबंधक गौरव सनवाल, करिश्मा सनवाल, बिड़ला विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल शर्मा, सेंट जोज़फ कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य पीटर इमेन्यूअल, लांगव्यू पब्लिक स्कूल के बी सी त्रिपाठी, मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर की अनुपमा साह, वृंदावन की राखी साह, सुनीता प्रसाद, प्रियंका कन्याल, ए साह, पीतांबर ल्योशल, रहिला परवीन, तनु असवाल, पी जोशी समेत विद्यार्थी मौजूद रहे।

To Top

You cannot copy content of this page