शिक्षा

डीएसबी परिसर वनस्पति विज्ञान के छात्रों ने 200 औषधीय पौधों की ली जानकारी


नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय डीएसबी परिसर वनस्पति विज्ञान विभाग के चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने शैक्षिक भ्रमण के तहत मंगलवार को पंडित गोविन्द बल्लभ पंत राष्ट्रीय पर्यावरण संस्थान अल्मोड़ा कोसी का भ्रमण किया। इस दौरान संस्था के वैज्ञानिक डॉ. आशीष पांडे ने संस्था की पूर्ण जानकारी दी तथा सूर्यकुंज में बांज की पांच प्रजातियों को दिखाया। विद्यार्थियों ने 200 औषधीय पौधों के जानकारी हासिल की डॉक्टर पांडे ने क्षेत्र के विशेष प्रजाति पाम,पटुवा,पिटोस्पोरिम,पत्थर चट्टा ,मैदा ,महा मैदा ,बन हल्दी ,बारी इलायची , धूमेर ,जटामांसी ,तिमूर ,बजरदंती ,असगंध , समयू ,के साथ हाइड्रोफोनिक्स जैव विविधता के महत्पूर्ण जानकारी ली।आगे पढ़े…..

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊँ लोकगीत ऑनलाइन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत

इस दौरान डॉ.आई डी भट्ट ,डॉ.सुबोध ऐरी,डॉ.सुमित, डॉ.अमित,प्रो ललित तिवारी,डॉ.नवीन पांडे,जगदीश पपनै,गोपाल बिष्ट,निहारिका,युक्त शर्मा,अरुण,गौरव, रिया जोशी आदि मौजूद रहे।

To Top

You cannot copy content of this page