कुमाऊँ

छात्रों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार व पुलिस प्रशासन का किया पुतला दहन

नैनीताल। गुरुवार को देहरादून में बेरोजगार संगठन के युवाओं के साथ हुए लाठी चार्ज के विरोध में शुक्रवार को पूरे प्रदेश में कांग्रेस सहित विभिन्न संगठनों ने सरकार व पुलिस का पुतला दहन कर अपना विरोध जताया है। नैनीताल में भी डीएसबी परिसर गेट पर छात्रों ने तो वही तल्लीताल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार व पुलिस का पुतला दहन कर विरोध जताया।आगे पढ़ें

डीएसबी परिसर में छात्रसंघ अध्यक्ष शुभम बिष्ट के नेतृत्व में छात्रों ने सरकार व पुलिस का पुतला दहन किया तो वही तल्लीताल में कांग्रेस नगर अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर सरकार व पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।आगे पढ़ें

यह भी पढ़ें 👉  मंगलवार से पितृपक्ष प्रारंभ दो अक्टूबर कृष्ण पक्ष की अमावस्या को विसर्जन:ज्योतिषाचार्य डॉ.मंजू जोशी

राज्य सरकार द्वारा युवाओं पर हुई इस बर्बरता का वे पुरज़ोर विरोध करते है,एवं जिस प्रदेश में युवा सरकार व युवा नेतृत्व की बात की जाती है,सी प्रदेश मे आज युवाओं के साथ यह दुराचार असहनीय है।आगे पढ़ें

इस दौरान सभासद पुष्कर बोरा,मुकेश जोशी,मुन्नी तिवारी,हिमांशु पांडे,कैलाश अधिकारी,बंटू आर्य,विमल चौधरी,ललित मोहन,कमलेश तिवारी,धीरज बिष्ट, सुनीता आर्य,भगवती,लीला जोशी,शार्दुल नेगी,तारा गंगोला,सुंदर मेहरा,वीरेंद्र सिंह बिष्ट,राकेश कुमार,विधानसभा अध्यक्ष यूथ कॉंग्रेस सिद्धार्थ टण्डन,संजय कुमार,मोहित बिष्ट,नीरज बिष्ट,पीयूष, विनीत, उपकार, रोहित, आदित्य, कुनाल, सौरभ, पंकज,बृज आदि लोग मोजूद रहे!

To Top

You cannot copy content of this page