राजनीति

डीएसबी परिसर में छात्र संघ द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन संकल्प दिवस के रूप में

नैनीताल। डीएसबी परिसर में छात्र संघ द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सरिता आर्या विधायक नैनीताल, विशिष्ट अतिथि मंडल अध्यक्ष भाजपा आनंद बिष्ट, निदेशक प्रो. एलएम जोशी, डीएसडबल्यू प्रो. एलएस लोधियाल, कार्यक्रम संयोजक छात्रसंघ अध्यक्ष विशाल वर्मा, मुख्य वक्ता हरीश सिंह राणा प्रांत प्रचार प्रमुख हिंदू जागरण ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा लिए गए आवश्यक संकल्पों पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

विधायक सरिता आर्या ने कहा कि प्रदेश के मुखिया युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और महिलाओं को सशक्त करने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। मुख्य वक्ता हरीश राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री के छह संकल्प उत्तराखंड के विकास लक्ष्य को अतिशीघ्र प्राप्त कर लेंगे। इस दौरान नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा दीपिका बिनवाल, नगर अध्यक्ष युवा मोर्चा आशू उपाध्याय, जिला संगठन मंत्री दीपक रावत, डॉ. भुवन आर्या, दीपक मेलकानी, शुभम कुमार, मोहित पंत, प्रिंस गड़िया, छात्रसंघ अध्यक्ष हल्द्वानी कुलदीप कुल्याल आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल परिसर के छात्रों ने पौधारोपण के लक्ष्य को किया पार
To Top

You cannot copy content of this page