कुमाऊँ

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश,पौधरोपण व स्वच्छता अभियान भी चलाया गया

नैनीताल। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बुधवार को भाजपा मंडल नैनीताल के ग्रामीण क्षेत्र खमारी पहुंचे। जहां उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया।  

बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा ग्राम खमारी में स्वच्छता अभियान चलाया गया,जिसके बाद विभन्न प्रजातियों के स्थानीय पौधों का पौधरोपण किया गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष द्वारा गंगा दत्त बुधलाकोटी,देवेंद्र प्रसाद,धना देवी,बिशन जोशी व  विक्रम सिंह नेगी आदि वरिष्ठ ग्रामीणों को शॉल उड़ाकर सम्मानित भी किया गया। तथा विधायक सरिता आर्या ने ग्रामीणों की समस्याओं को ही सुना व मौके से ही संबंधित विभाग के अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए।

प्रदेश अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि विकास पुरुष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व युवा मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के नेतृत्व में राज्य विकास के नए आयामों को छू रहा है।कहा कि ग्रामीण क्षेत्रो का विकास सरकार की पहली प्राथमिकता है हम अब ग्रामीण क्षेत्र में संगठन को भी मजबूत करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  शाम भजनों की गूंज से गूंजा ताकुला, दिन में भंडारे का आयोजन

इस दौरान जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, गजराज सिंह बिष्ट, प्रताप सिंह ढेला, व बालम जनोंटी मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट, गोपाल रावत, हरीश भट्ट, अरविंद पडियार, दया पोखरिया ,मनोज जोशी, दिनेश आर्य, भूपेंद्र बिष्ट, भगवत रावत, मनोज जगाती, कैलाश रौतेला,मोहन नेगी, सुंदर बिष्ट, लाल सिंह बिष्ट, भानु पंत, आशु उपाध्याय, रोहित भाटिया, संतोष कुमार, अरुण कुमार विकास जोशी, हरीश राणा, देवेंद्र बगड़वाल, विवेक वर्मा, पारस, रवि, हेम बहुखंडी, हेमंत कनवाल, केशव पंत, दीपू  कनवाल, राजीव कुमार,प्रकाश,राहुल, सुरेश उप्रेती प्रताप मेहरा, कुंदन अधिकारी, विक्रम कनवाल,

आकांक्षा तिवारी,विमला अधिकारी, तारा राणा,जीवंती भट्ट, दया सुयाल गजाला कमाल आदि मौजूद रहे।

To Top

You cannot copy content of this page