नैनीताल।स्टाफ हाउस वार्ड एक के सभासद रमेश प्रसाद ने वन विभाग को ज्ञापन सौपते हुए कहा है कि उनके वार्ड में कई पेड़ गिरने की हालत में जिससे लोगो को हमेशा खतरा बना रहता है।जिसके लिए उनके द्वारा वन विभाग को कई बार इस सम्बंध में शिकायत की जा चुकी है।लेकिन उसके वावजूद इस पर कोई कार्यवाही नही की जा रही है।एक बार फिर उनके द्वारा विभाग को इसकी शिकायत की गई है और कहा कि अगर भविष्य में कोई दुर्घटना होती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी वन विभाग की होगी।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -




